फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांवड़ियों की सुरक्षा का खाका हो रहा तैयार...जोन और सेक्टर में बांटा जाएगा रूट

विज्ञापन
कांवड़ियों का फाइल फोटो।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हजारों की संख्या में शाहजहांपुर जिले से गुजरने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा का खाका तैयार किया जा रहा है। कांवड़ यात्रा के मार्ग को जोन और सेक्टर में बांटा जाएगा। कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों से उनकी निगरानी की जाएगी। साथ ही ड्रोन कैमरों के जरिये भी कांवड़ियों की हवाई निगरानी की जाएगी। मीट की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन

इस बार सावन 10 और 11 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। कांवड़िये फर्रुखाबाद जिले के पंचालघाट से जल लेकर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए जाते हैं। यह मार्ग फर्रुखाबाद से 160 किलोमीटर का है। करीब 100 किलोमीटर मार्ग शाहजहांपुर में आता है।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के रूट की सुरक्षा का खाका तैयार किया जा रहा है। रूट को जोन और सेक्टर में बांटा जाएगा। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। कैमरे लगाने के स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है। रूट पर पड़ने वाले थाना व चौकी को जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन

रूट पर मोबाइल टीमें भी लगाई जाएंगी। उनकी शिफ्ट बार ड्यूटी रहेगी। तैनात अधिकारी कांवड़ जत्थों को उनके अधिकार क्षेत्र की सीमा तक ले जाएंगे। आगे बढ़ने पर अगले पुलिस स्टेशन को सूचित करेंगे। ड्यूटी रोस्टर के अनुसार रहेगी। कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन का भी प्लान तैयार किया जा रहा है। ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।
उन्होंने बताया कि थानाध्यक्षों को अपने-अपने मोहल्लों में संभ्रांत नागरिकों के अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाएंगे। इसमें कांवड़ यात्रा के आयोजकों को शामिल किया जाएगा। रवानगी से लेकर जल चढ़ाकर वापस होने तक संबंधित थाने का नोडल उनके संपर्क में रहेंगे। लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। मीट की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें