फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएचई के हाईटेंशन तारों से  करंट लगने से मजदूर झुलसा

Sat, 13 Aug 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
ओएचई के हाईटेंशन तारों से  करंट लगने से मजदूर झुलसा 
विज्ञापन
रेलवे साइडिंग में रैक खाली करते समय ओएचई हाईटेशन तार से करंट लगने से एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। उसको बरेली रेफर किया गया है। घटना से गुस्साए मजदूरों ने पावर केबिन पर जमकर हंगामा काटा और रेलवे के टीआरडी अभियंता के खिलाफ  थाने में तहरीर दी है। रोजा साइडिंग पर शुक्रवार की रात कोयले का एक रैक अनलोड होने के लिए आया था। यहां काम करने वाले मजदूर प्रेमचंद्र निवासी जलालपुर थाना पसगवां ने पुलिस को बताया कि पिछले कई महीनों से वह अपने चचेरे भाई रामू के साथ यहां मजदूरी करता है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात को साइडिंग पर आई कोयले की रैक को खाली करने के लिए 35 वर्षीय रामू वैगन के ऊपर चढ़ा, तभी रेलवे के टीआरडी और परिचालन विभाग के कर्मियों ने बिना किसी सूचना के ओएचई की लाइन पर 25 हजार केवीए का करंट दौड़ा दिया। करंट के तारों पर प्रवाह होते ही वैगन के ऊपर काम कर रहे मजदूर रामू को खींच लिया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया।
सूचना पर कोयले ठेकेदार ने अपना वाहन मंगाकर मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बुरी तरह से झुलस जाने के कारण रामू को बरेली रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई।
विज्ञापन

घायल के चचेरे भाई प्रेमचंद्र का आरोप है कि डेड पड़ी ओएचई लाइन पर बिना किसी सूचना के रेलकर्मियों ने करंट प्रवाहित किया, जिससे यह हादसा हुआ है। घटना की जानकारी होते ही तमाम मजदूरों ने शनिवार की सुबह पावर केबिन पर जाकर हंगामा काटा। आरपीएफ  और जीआरपी के जवानों ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह से मजदूरों को शांत किया। घायल के भाई प्रेमचंद्र ने इस मामले में रोजा थाने में टीआरडी अभियंता और परिचालन विभाग के कर्मियों के खिलाफ  तहरीर दी है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिछले दिनों रेलवे में वायर चोरी की घटनाओं को देखते हुए डीआरएम ने ओएचई लाइन पर करंट प्रवाहित करने के दिशा निर्देश दिए थे, लेकिन इसके लिए पहले से ही संबंधित अधिकारियों को सूचित करना पड़ता है। चूक कहां से हुई इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- जेपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक रोजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें