फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद को टॉप फाइव में लाने के लिए पूरी निष्ठा से जुटें : बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में शासन एवं विभागीय आदेशों के अंतर्गत संचालित कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद को प्रदेश के टॉप फाइव जिलों में शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य तभी संभव है जब सभी अधिकारी एवं शिक्षक पूरी निष्ठा, लगन और टीम भावना के साथ कार्य करें।
विज्ञापन

बीएसए ने निर्देशित किया कि महिला दिवस से पूर्व सभी विद्यालयों में बालिका शौचालय पूरी तरह स्वच्छ एवं सुंदर हों तथा उनकी फोटो प्रेरणा एप पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाएं। उन्होंने बताया कि कंपोजिट ग्रांट सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत पहुंच चुकी है, जिसका आवश्यकता अनुसार तत्काल उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
शैक्षिक गुणवत्ता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि निपुण लक्ष्य एप का नवीनतम संस्करण डाउनलोड कर प्रतिदिन न्यूनतम पांच विद्यार्थियों का आकलन किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में प्रिंट रिच सामग्री कक्षा कक्ष में प्रदर्शित हो तथा गणित एवं विज्ञान किट का समुचित उपयोग किया जाए।
विज्ञापन

बीएसए ने छात्र उपस्थिति पंजिका एवं एमडीएम पंजिका के डिजिटलीकरण को शीघ्र पूर्ण करने, पिंक एवं ब्लू आयरन गोलियों के वितरण का अभिलेख सुनिश्चित करने तथा बच्चों को समय-ज्ञान के लिए घड़ी का प्रयोग कराने के निर्देश दिए।
यू-डायस पोर्टल पर छात्रों की अपार आईडी बनवाने, प्रार्थना स्थल पर प्रतिदिन समाचार पत्र वाचन की व्यवस्था करने तथा दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग के लिए भारत सरकार द्वारा विकसित प्रशस्त-02 एप डाउनलोड कर स्क्रीनिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

बीएसए दिव्या गुप्ता ने कहा कि वार्षिक परीक्षा से पूर्व पाठ्यक्रम पूर्ण कराना एवं अन्य विभागीय बिंदुओं पर गंभीरता से कार्य करना आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें