फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककरा पुल को 80 सेमी ऊपर उठाने का कार्य जल्द शुरू कराएं : स्वतंत्र देव

विज्ञापन
शाहजहांपुर में बाढ़ से बचाव संबंधी जानकारी लेते मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
‎शाहजहांपुर। प्रदेश सरकार के जलशक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बृहस्पतिवार को सदर तहसील में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जायजा लिया। मंत्री ने ककरा स्थित गर्रा नदी के पुल को 80 सेमी ऊपर उठाने के कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मोहल्ला अजीजगंज में गर्रा नदी के दाएं तट पर सुरक्षा के लिए बांध पर निर्मित छह स्टड नवीनीकरण परियोजना का उन्होंने निरीक्षण किया। मंत्री को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ककरा पुल को लगभग 80 सेमी ऊपर उठाया जा सकता है। इसके लिए परियोजना तैयार कर ली गई है।
मंत्री ने जल्द बाढ़ सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने बाइपास जिला अस्पताल से निकट स्थित नहर को भी देखा। मंत्री ने कहा कि भविष्य में बाढ़ से बचाव को लेकर अफसरों से मंथन किया है। थोड़ा ज्यादा पानी आने के चलते पानी ऊपर से निकल गया है। भविष्य में नुकसान न हो, इसके लिए योजना बनाकर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक अरविंद कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, मुख्य अभियंता एचएन सिंह, एनके जैन आदि मौजूद रहे।

वोट चोरी के सवाल को टाल गए
बाढ़ आने के बाद समीक्षा करने आए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पत्रकारों के कांग्रेस के वोट चोरी के आरोप को लेकर सवाल को टाल गए। उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। यह भी बताया कि लगातार तीन महीने से अलग-अलग क्षेत्रों में बाढ़ चल रही है। बाढ़ से कोई परियोजना क्षतिग्रस्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें