शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर लगभग एक सप्ताह से काम बंद पड़ा है। दोनों ही पुलों को जुलाई महीने में शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। उसके बाद भी धीमी गति से कार्य कराया जा रहा है।
अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन पर दो ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। दोनों ही पुल पर कार्य कराया जा रहा है। काम करीब एक सप्ताह से बंद पड़ा है। वहीं, दूसरी ओर रेलवे स्टेशन पर एकमात्र ओवरब्रिज पूरा होने के कारण यात्रियों को आवाजाही में दिक्कत आती है। आईओडब्ल्यू ओपी शर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य को समय से पूरा कराने का प्रयास है। कार्यदायी संस्था के कर्मचारी आ गए हैं। संवाद