फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सोने के आयात और बिक्री को लेकर व्यापारियों की भ्रांतियों को किया दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सराफा व्यापारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मकसद प्रधानमंत्री के आग्रह के बाद सोने के आयात और बिक्री को लेकर उत्पन्न भ्रांतियों को दूर करना और व्यापारियों को शासन की मंशा से अवगत कराना रहा।
विज्ञापन

डीएम ने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा ज्वेलरी व्यवसाय या आभूषणों की खरीद-फरोख्त में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न करना नहीं है। शादी-विवाह और अन्य आवश्यकताओं के लिए आभूषणों की खरीद पूर्ववत जारी रहेगी। बताया कि सरकार की ओर से सिर्फ गोल्ड बुलियन, सोने के बिस्कुट और शत-प्रतिशत खरे सोने के आयात व उसकी खुली बिक्री को नियंत्रित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। जिससे कि अत्यधिक आयात पर निर्भरता कम की जा सके।
उन्होंने कहा कि पुराने सोने के रिसाइकिल और दोबारा उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। रिसाइकिल किए गए सोने से आभूषण निर्माण को प्रोत्साहित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इससे आयात भार को कम करने में सहायता मिलेगी। इस दौरान सराफा व्यापारियों से सुझाव भी प्राप्त किए गए और उनकी समस्याओं और शंकाओं को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का आश्वासन दिया गया। डीएम ने व्यापारियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शासन की मंशा को सही रूप में आमजन तक पहुंचाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें