फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ह्यूम पाइप डालने का काम शुरू, 20 अगस्त तक बंद रहेगी स्टेशन रोड

विज्ञापन
स्टेशन रोड पर चल रहा नगर निगम की ओर से खुदाई कार्य। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महिला थाना से स्टेशन तक नाला निर्माण के लिए ह्यूम पाइप डालने का काम बृहस्पतिवार को तेजी से शुरू हो गया। निर्माण कार्य के चलते स्टेशन रोड पर आवागमन प्रभावित रहेगा। नगर निगम ने सड़क पर सूचना बोर्ड लगा दिए हैं। 20 अगस्त तक स्टेशन रोड को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

दुर्गा होटल मोड़ से स्टेशन तक जलभराव की समस्या दूर करने के लिए नाला निर्माण कराया जा रहा है। इसमें ह्यूम पाइप डाले जाने हैं। व्यस्त मार्ग होने के कारण दिन में निर्माण कार्य कराने में दिक्कत आ रही थी। नगर निगम ने यातायात पुलिस को ट्रैफिक डायवर्जन के लिए पत्र भी भेजा है।
बृहस्पतिवार को काम शुरू होने के बाद दिन में दोपहिया वाहन निकलते रहे, जबकि चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार निर्माण तेजी से पूरा करने के लिए रात में अधिक काम कराया जाएगा। स्टेशन की ओर जाने वाले लोगों को 20 अगस्त तक वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने बताया कि प्रयास किया जाएगा कि रात में अधिक से अधिक निर्माण कार्य कराया जाएगा, ताकि दिन में आवागमन कम प्रभावित हो। निर्माण पूरा होने तक स्टेशन रोड बंद रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें