फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सीसी सड़क बनाने का काम हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीएम ग्रिड योजना के तहत शहीद अहमद उल्ला शाह की मजार से तेल टंकी तक ग्रीन रोड का निर्माण कार्य तेजी पकड़ने लगा है। सीसी रोड का निर्माण शुरू हो गया है। रास्ते को बंद कर दिया गया है जिससे जल्द से जल्द काम पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक सीसी रोड पड़ने का काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसके बाद सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा। सीएम ग्रिड योजना के तहत अक्तूबर 2024 में शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क से तेल टंकी तक करीब 400 मीटर लंबी ग्रीन रोड का निर्माण शुरू हुआ था। इसकी लागत करीब छह करोड़ रुपये है। इसका निर्माण एक वर्ष में पूरा होना था। कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा था, अब इसमें तेजी आई है। मुख्य चीफ इंजीनियर आशीष त्रिवेदी ने बताया कि सीएम ग्रिड रोड का निर्माण तेजी से चल रहा है। जल्द ही इसको पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें