फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: परिवहन निगम में बढ़ेगा महिलाओं का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिचालकों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से परिवहन निगम में महिलाओं की संख्या को बढ़ाने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। हरदोई परिक्षेत्र में भर्ती के बाद यहां लगभग 25 महिला परिचालकों को भेजा जाएगा। जिससे प्रत्येक रूट पर महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन

जनपद में 251 बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर किया जाता है। इनमें सौ से ज्यादा बसों में महिला परिचालक अपनी ड्यूटी निभा रही हैं। महिला परिचालकों की ड्यूटी लोकल मार्ग पर लगाई जाती है। निगम में महिला परिचालकों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए भर्ती की गई है। हरदोई क्षेत्र में लगे रोजगार मेले में काफी महिलाओं का चयन हुआ है। इनमें लगभग 25 महिला परिचालकों को शाहजहांपुर डिपो में भेजा जाएगा।
एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि महिला परिचालकाें की भर्ती के बाद नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही महिला परिचालकों को डिपो में भेजा जाएगा। उनको प्रशिक्षण देने के बाद कार्य लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें