फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोडवेज में बढ़ी महिला शक्ति, 18 और महिला परिचालकों के जुड़ने से संख्या 121 तक पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवहन निगम में महिला सशक्तीकरण को नई गति मिली है। शाहजहांपुर डिपो में 18 और महिला परिचालकों के कार्यभार संभालने के बाद अब महिला परिचालकों की संख्या बढ़कर 121 हो गई है। इनके आने से परिचालकों की कमी भी खत्म हो गई है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर डिपो के बेड़े में निगम और अनुबंधित समेत 251 बसों का संचालन होता है। यहां से लखनऊ, दिल्ली, अजमेर और जयपुर समेत कई लंबी दूरी के रूटों पर बसें संचालित की जाती हैं। पहले रोडवेज में केवल पुरुष परिचालक ही सेवाएं देते थे, लेकिन अब महिला शक्ति ने भी मोर्चा संभाल लिया है।
पहले चरण में 103 महिला परिचालकों की नियुक्ति की गई थी। अब 18 महिला परिचालकों ने प्रशिक्षण पूरा कर तैनाती पा ली है और उन्हें विभिन्न रूटों पर तैनात कर कार्य लेना शुरू कर दिया गया है। महिला परिचालक लंबी दूरी के साथ-साथ छोटे रूटों पर भी यात्रियों के टिकट काटते हुए अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रही हैं।
विज्ञापन

महिला परिचालकों की बढ़ती भागीदारी से न केवल विभाग की कार्यक्षमता बढ़ रही है, बल्कि यह महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि महिला परिचालक भी अपनी जिम्मेदारी ठीक से निर्वहन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें