मामले में थाने में तहरीर दी, पुलिस बाइक सवार ठगों की तलाश में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
निगोही। दर्द का तेल व दवा बिक्री के बहाने बाइक सवार दो ठगों ने दो महिलाओं के जेवर ठग लिए और फरार हो गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस बाइक सवारों की तलाश कर रही है।
नगर के मोहल्ला गांधी नगर में बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे बाइक से दो युवक आए। वे लईक इदरीसी के दरवाजे पर गए और उनकी पत्नी गुलनाज व भाभी सबीना को बताया कि दर्द निवारक तेल बेचते हैं। साथ ही जेवर भी साफ करते हैं। उनकी बातों पर विश्वास करके महिलाओं ने जेवर लाकर दे दिए। बातों में उलझाकर बाइक सवार जेवर लेकर भाग गए।
लईक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि ठग एक जोड़ी झुमकी, एक सोने की चेन, एक टॉप्स, एक अंगूठी, एक पेंडल ले गए हैं। कुल 35 ग्राम सोने के जेवर लेकर भाग गए। महिलाओं के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। मामले में थाने में तहरीर दी गई। थाना प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि आराेपियों की तलाश की जा रही है।