तक्षशिला पब्लिक स्कूल में पेपर देने के बाद आपस में चर्चा करते परीक्षार्थी। संवाद
शाहजहांपुर। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं बृहस्पतिवार को शुरू हो गईं। पहले दिन इंटरप्रेन्योरशिप विषय का पेपर हुआ। परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर सामान्य रहा। हल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई।
इंटरप्रेन्योरशिप विषय का पेपर केंद्रीय विद्यालय, तक्षशिला पब्लिक स्कूल और माधव राव स्कूल स्थित केंद्रों पर सुबह 10:00 शुरू हुआ। परीक्षार्थियों को आधा घंटा पहले ही केंद्र में प्रवेश दे दिया गया। दोपहर 1:30 बजे तक पेपर चला। पेपर देकर केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थी गौरव यादव ने बताया कि केस स्टडी से संबंधित सवाल कम थे, लेकिन लॉजिकल प्रश्न अधिक रहे। शुभम मोदी का कहना था कि पेपर सामान्य रहा। प्रश्नों के हल करने में कोई समस्या नहीं आई, पहले से ही तैयारी कर रखी थी। सीबीएसई के जिला समन्वयक राजीव मोहन पांडेय ने बताया कि पहले दिन के पेपर में कुल 43 परीक्षार्थी बैठे। कोई अनुपस्थित नहीं रहा। शुक्रवार को बैंकिंग विषय का पेपर होगा।