शाहजहांपुर। लायंस क्लब शक्ति की ओर से करवाचौथ के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक खेलों के बीच थाल सजाओ प्रतियोगिता भी आयोजित की।
विज्ञापन
क्लब की अध्यक्ष ललिता ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। मनदीप कौर ने विभिन्न मनोरंजक खेल खिलाए और विजेताओं को उपहार दिए। चार्टर अध्यक्ष गुरजीत कौर, सचिव प्रियंका बियानी, कोषाध्यक्ष शिवांगी गुप्ता, हिमानी बंसल आदि मौजूद रहे। संवाद