फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिलाओं को चाहिए महंगाई से राहत

विज्ञापन
डॉ.टीना अग्रवाल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। फरवरी में पेश होने वाले आम बजट से महिलाएं काफी उम्मीद लगाए बैठी हैं। बजट को लेकर समाज के हर वर्ग में उत्सुकता और उम्मीदें हैं। महिलाएं भी बजट से बड़े और ठोस प्रावधानों की आस में हैं। महिलाओं के अनुसार, रोजमर्रा की चीजों को सस्ता किया जाए, जिससे महंगाई से राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन



मेकअप का सामान काफी महंगा है। रोजमर्रा में प्रयोग होने वाली सामग्री पर राहत मिलना चाहिए। वर्तमान में कई तरह के कर मेकअप के सामान पर लगा दिए गए हैं।
- डॉ.टीना अग्रवाल

आम बजट में उम्मीद है कि खासकर महिलाओं के लिए नौकरी के रास्ते खुलेंगे। सरकार को नई भर्तियां निकालना चाहिए। जरूरी है कि महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जाएं।
- दीपमाला रस्तोगी

महिला रोजगार, उद्यमिता पैकेज, महिला स्टार्टअप फंड, बिना गारंटी ऋण महिलाओं को मिलना चाहिए। अब समय आ गया है जब बजट में केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर असर दिखाने वाले प्रावधान हों।
विज्ञापन



-वसु गोयल

महंगाई काफी ज्यादा है। इसके चलते रसोई का बजट गड़बड़ाया रहता है। आमजन की सुविधा को देखते हुए महंगाई पर नियंत्रण करने के लिए आम बजट में ठोस कदम उठाएं जाएं, जिससे लोगों को राहत मिल सके
विज्ञापन

-सुमन शर्मा, गृहिणी

डॉ.टीना अग्रवाल

डॉ.टीना अग्रवाल

डॉ.टीना अग्रवाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें