फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो माह बाद किशोरी को फिर अपहृत कर ले गया आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। दो माह पूर्व एक गांव से अपहृत की गई किशोरी को पुलिस ने खोजकर उसके घरवालों के सुपुर्द कर दिया था, लेकिन आठ दिन पहले अपनी मां और बहन के साथ आरोपी फिर किशोरी को अपहृत कर ले गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अपहृत किशोरी के पिता का निधन हो चुका है। उसकी मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत वर्ष 15 नवंबर को उनकी नाबालिग बेटी काे सुमित कुमार ने अपहृत कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उनकी बेटी को तलाश कर लिया। 17 जनवरी को सुबह वह घर के बाहर भैंस को पानी पिलाने चली गईं। इसी बीच, अपनी मां और बहन के साथ उनके घर पहुंचा आरोपी सुमित दोबारा बेटी को अपहृत कर ले गया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश सेंगर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें