फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान इंटर कॉलेज में वूमेन सेल्फ  डिफेंस क्लासेज शुरू

Fri, 10 Mar 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो तिलहर।
विज्ञापन
judo - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महिलाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से किसान इंटर कॉलेज में वूमेन सेल्फ  डिफेंस क्लासेज शुरू किए गए हैं। 
विज्ञापन

कराटे डू सोसायटी की संयुक्त सचिव ज्योति सिन्हा ने क्लासेज का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह कक्षाएं पूर्णतया नि:शुल्क हैं। कोई भी महिला यहां आकर आत्मरक्षा की ट्रेनिंग ले सकती है। इसका उद्देश्य महिलाओं को शारीरिक रूप से मजबूत तथा आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि समय आने पर वह अपनी सुरक्षा खुद कर सकें। इससे महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा। 
इस दौरान हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर मंजू त्रिपाठी, लाइवा खान, यासमीन, सरिता, पिंकी, राधा देवी, सुनीता यादव आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर द रेनेंसा एकेडमी में महिलाओं ने सेल्फ  डिफेंस के प्रदर्शन किए गए। यहां पर जूडो एकेडमी के मोहित सिन्हा ने बताया कि यहां अध्यापिकाओं को भी सेल्फ  डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाती है। इस दौरान संध्या सिंह, राखी गुप्ता, सोनम चौधरी, खुशबू, मोनिका अरोरा, अशूक खन्ना, दिप्ती मिश्रा, प्रियंका शर्मा, इंद्र जीत कौर आदि मौजूद रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें