फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बैंक शाखा पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सिंधौली में प्रदर्शन करतीं स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
सिंधौली। क्षेत्र के 51 स्वयं सहायता समूहों का द्वितीय चरण का ऋण स्वीकृत नहीं होने से नाराज सदस्य महिलाओं ने सोमवार को बैंक शाखा गेट पर नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच, ब्लॉक कार्यालय से उपायुक्त स्वतः रोजगार को पत्र भेजकर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में पंजीकृत और सक्रिय स्वयं सहायता समूहों को व्यवसाय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्राथमिकता से ऋण स्वीकृत करने के शासन के स्पष्ट निर्देश हैं। क्षेत्र के 60 समूहों को प्रथम चरण का ऋण गत वित्तीय वर्ष में स्वीकृत किया गया था।
इसमें 51 समूह समय पर अदायगी कर दूसरे चरण का ऋण पाने के लिए पात्रता की श्रेणी में आ गए। इन समूहों की महिलाओं के अनुसार उनके आवश्यक दस्तावेज एनआरएलएम कार्यालय से एक माह पूर्व ही यहां की एसबीआई शाखा को उपलब्ध करा दिए गए।
विज्ञापन

इसके बावजूद इन समूहों का ऋण स्वीकृत नहीं हो सका। सोमवार को भी समूह की सदस्य महिलाएं बैंक शाखा पहुंचीं। वहां उन्होंने एक अधिकारी पर ऋण स्वीकृत करने में अड़चन डालने का आरोप लगाते हुए शाखा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मौके पर पहुंचे सहायक विकास अधिकारी अनूप कुमार ने भी बैंक अधिकारी से वार्ता की। नाराज महिलाओं ने उन्हें बताया कि पिछले एक माह से सब काम छोड़कर बैंक के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना कर उन्हें लौटा दिया जाता है।
000

समूहों के ऋण प्राथमिकता से स्वीकृत किए जाएंगे। बैंक के फील्ड आफसर ने बताया है कि ऋण स्वीकृति का कार्य प्रक्रिया में आ गया है। कुछ तकनीकी कारणों से देरी हाे रही है और इस कमी को जल्द दूर लिया जाएगा।
-परितोष बिसारिया, शाखा प्रबंधक, एसबीआई
-
समूहों काे तीन चरणों में ऋण स्वीकृत होता है। 51 समूहों काे द्वितीय चरण का ऋण स्वीकृत होना है। बैंक के फील्ड अफसर समूह की महिलाओं से बार-बार दस्तावेज मांग रहे हैं। इस बारे में उपायुक्त स्वतः रोजगार को पत्र भेजकर अवगत कराया है।
विज्ञापन

-अनूप कुमार, एनआरएलएम प्रभारी एवं एडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें