शाहजहांपुर। विकास भवन सभागार में सीडीओ डा.अपराजिता सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को महिला कल्याण विभाग की ओर से नारी वंदन सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति 5.0 के चरण-2 के तहत जिले में विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वालीं महिलाओं को सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव व महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने डाॅ. शुभ्रा दीक्षित, रागिनी श्रीवास्तव, रानू दुबे, पूनम दीक्षित, सिमरन को सम्मानित किया। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, सीडीपीओ राजवीर, कनिष्ठ सहायक प्रदीप गौतम, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित, केंद्र प्रबंधक नमिता यादव आदि मौजूद रहे। संवाद