फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दंपती को पीटकर घायल करने पर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। थाना क्षेत्र के गांव नवदिया मनकंठ के वीरपाल ने शौचालय तोड़ने का विरोध करने पर पीटने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव नवदिया मनकंठ निवासी वीरपाल ने पुलिस को बताया कि उनके बड़े भाई भाईलाल, सूरजपाल, भाभी मायावती, आरती देवी ने उनकी मां और पत्नी के साथ गाली-गलौज की। 11 अप्रैल को आरोपी उनका शौचालय तोड़ने लगे। मना करने पर लाठी, डंडों से पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर पत्नी सुधा देवी बचाने आई तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। गांव के लोग आए तो आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते चले गए। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें