जैतीपुर। घरों में अस्पताल चलाकर प्रसव कराने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. शजर ने बुधवार को कस्बे में दो घरों पर छापा मारकर अवैध रूप से अस्पताल चलाकर प्रसव कराने के मामले पकड़े। उन्होंने अस्पताल संचालित करने वाली महिलाओं को कानूनी कार्रवाई से पहले नोटिस जारी किए हैं।
सीएचसी प्रभारी ने बताया कि कनिष्का और सीमा के घरों की जांच के दौरान वहां प्रसव कराने के साक्ष्य सहित दवाइयों के रैपर, बोतलें आदि मिली हैं। दोनों अप्रशिक्षित महिलाओं को नोटिस देकर 14 जुलाई तक पंजीकरण कराने और उसकी प्रति सीएचसी पर जमा करने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा की स्थिति में दोनों के विरुद्ध मेडिकल काउंसिल एक्ट की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। संवाद