फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से विवाद पर लगाई आग, मौत

Thu, 05 Feb 2015 11:54 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव हार कटेटा में रहने वाले गोविंदा की 20 वर्षीय पत्नी पंचवटी ने बुधवार की रात विवाद होने पर आग लगा ली थी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह पंचवटी ने दम तोड़ दिया था। मायके वालों का आरोप है कि पति के उकसाने पर ही पंचवटी ने आग लगा ली। ससुराल वाले मृतका को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

जलालबाद क्षेत्र के गांव नया गांव में रहने वाले पूरनलाल ने अपनी बेटी पंचवटी की शादी दो साल पहले हार कटेटा गांव में रहने वाले गोविंद से की थी। आरोप है कि ससुराल वाले पंचवटी को अक्सर प्रताड़ित किया करते थे। करीब एक महीना पहले पंचवटी ने अपने मायके में एक बेटे को जन्म दिया था। नौ दिन पहले ही गोविंदा उसकी विदा कराकर घर लाया था। बुधवार की शाम पंचवटी घर के दरवाजे पर खड़ी होकर गांव के किसी युवक से बात करने लगी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद ज्यादा बढ़ने पर पंचवटी ने आग लगाकर जान देने की धमकी दी। इस पर गोविंदा ने उसके हाथ में माचिस पकड़ा दी। गुस्से में पंचवटी ने मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। गंभीर हालत में पंचवटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे की सूचना पर पंचवटी के मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए। बृहस्पतिवार की सुबह पंचवटी के दम तोड़ने के बाद ससुराल वाले जिला अस्पताल से भाग गए। पंचवटी ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दे दिए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मायके वालों को सौंप दिया है। पूरनलाल के मुताबिक वह पंचवटी के ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें