मीरानपुर कटरा नगर पंचायत में महिला कर्मचारी को सम्मानित करते अधिशासी अधिकारी। स्रोत : नगर पंच
मीरानपुर कटरा। नगर पंचायत में महिला सशक्तीकरण के लिए बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिला सफाईकर्मियों और नगर पंचायत के अन्य कार्य करने वालीं कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किए।
इस मौके पर ईओ ने महिला कर्मचारियों की मेहनत, लगन और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए कहा कि अन्य कर्मचारियों को उनके कार्य के प्रति समर्पण भाव से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान सुरेन्द्र गंगवार, अजय कुमार सैनी, सरोज, कमला देवी, गुड्डी देवी, माया देवी, बबिता आदि कर्मचारी मौजूद रहीं। संवाद