फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने किया 36 घंटे के व्रत का पारण, छठ महापर्व का हुआ समापन

Mon, 16 Nov 2026 11:52 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन हो गया। बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं ने खन्नौत घाट पर विधि-विधान से पूजा की। इस दौरान छठी मइया के गीत गूंजते रहे। 
विज्ञापन
खन्नौत घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में छठ महापर्व पर सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया। इस दौरान खन्नौत नदी स्थित घाट पर सुबह से ही व्रती महिलाओं और उनके परिवार के लोगों की भीड़ जुटने लगी। सर्दी के बावजूद महिलाओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। महिलाओं ने नदी के पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसी के साथ लोक आस्था के महापर्व का समापन हो गया। 

विज्ञापन




इससे पहले रविवार शाम को महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की थी। खरना की पूजा के बाद महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया था। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही व्रत का समापन हुआ। इस दौरान घाट पर छठी मैया के जयकारे गूंजते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और सुहाग की सलामती के लिए एक-दूसरे की मांग भरी। पूजा के बाद प्रसाद वितरित किया गया। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण कर व्रत का पारण किया। इस तरह चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें