इन तारीखों पर होगी बीज वितरण
जिंदपुरा न्याय पंचायत के गांवों में 18 नवंबर, अजीजपुर में 19 नवंबर, संडा खास में 20 नवंबर, अंडखेड़ा में 21 नवंबर, अजमतपुर में 22 नवंबर, सतनुआ में 23 नवंबर, कजरी नूरपुर में 24 नवंबर और निगोही न्याय पंचायत के गांवों में 25 नवंबर को बीज वितरण किया जाएगा।
लगातार वितरण के बाद भी मांग में कमी नहीं
मीरानपुर कटरा में बहुद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर डीएपी, यूरिया, एनपीके आदि खादों का लगातार वितरण किया जा रहा है, लेकिन मांग में कमी नहीं आ रही है। सोमवार को समिति पर उपस्थित एडीओ पंचायत महावीर सिंह ने बताया कि अभी तक 458 बोरी डीएपी और एक ट्रक एनपीके बांटी जा चुकी है।
इसके बाद भी कुछ किसानों को खाद नहीं मिल पाई। समिति के सचिव राजीव सिंह व लेखाकार प्रांजल सक्सेना ने बताया कि समिति के गोदाम पर यूरिया के 150 बोरे बचे हैं, लेकिन खाद लेने वाले किसानों की संख्या ज्यादा है। इसलिए खाद का अगला ट्रक खाद एक-दो दिन में आते ही वितरण किया जाएगा।