फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: लखनऊ में आयोजित किसान मेले में जा रहे किसानों से भरी बस पलटी, 21 लोग घायल और एक ही हालत गंभीर

Sun, 17 Nov 2024 04:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

कृषि विभाग की ओर से निजी बस के जरिये परौर, मिर्जापुर और कलान के 46 किसान लखनऊ जाने के लिए रवाना हुए थे। लखनऊ जाने के दौरान खगिया नंगला के पास बाइक सवार को बचाने के फेर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में आयोजित होने वाले किसान मेले में जा रहे किसानों से भरी बस मिर्जापुर के खगिया नंगला के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 21 लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

विज्ञापन

कृषि विभाग की ओर से निजी बस के जरिये परौर, मिर्जापुर और कलान के 46 किसान लखनऊ जाने के लिए रवाना हुए थे। सुबह सात बजे खगिया नंगला के पास बाइक सवार को बचाने के फेर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य को शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस से जरियनपुर सीएचसी रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कलान के गांव बैकुंडपुर लक्ष्मणपुर निवासी देव सिंह और आरेश, परौर के कुंडरिया निवासी महीपाल गिरी, ब्रजबिहारी, विनोद गुप्ता, हरिपाल, मुनीश, रणवीर सिंह, रामाधार गुप्ता, राजेश गुप्ता, मुन्ना लाल, राजेश सिंह, करुण शर्मा, राम निवास लेखपाल, अवधेश, बलवीर, देवशंकर, परौर के सुनील, कलान के वजीदापुर के विश्वनाथ और मिर्जापुर के कलक्टरगंज निवासी राजेंद्र घायल हो गए। देवेंद्र की हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें