फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डूडा के खिलाफ महिलाओं की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू

विज्ञापन
शाहजहांपुर में ​खिरनीबाग में धरना देती सर्व धर्म एकता समिति की पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित अनियमितताओं को लेकर महिलाओं ने डूडा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को खिरनीबाग में महिलाएं अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गई। उन्होंने विभाग पर पात्र लाभार्थियों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सर्व धर्म एकता समिति की प्रदेश अध्यक्ष रीना शर्मा ने धरनास्थल पर आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के आवास निरस्त कर दिए गए हैं। इससे जरूरतमंद परिवारों के सामने आवास का संकट खड़ा हो गया है। कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पात्रों के आवास निरस्त किए जाने के मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इस मौके पर नीलम हांडा, सोनी गुप्ता, शकीला, गायत्री, मोनी सक्सेना, वकार वारसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें