फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रेन से महिला का पर्स चोरी, जीआरपी ने दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शक्तिनगर से टनकपुर जाने वाली 15075 त्रिवेणी एक्सप्रेस में चढ़ते समय लखनऊ के ठाकुरगंज गोशाला रोड बालागंज की वृंदावन कॉलोनी निवासी दीप्ति शुक्ला का पर्स चोरी हो गया। पर्स में ज्वेलरी व नकदी थी। उन्होंने जीआरपी शाहजहांपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अमरनाथ शुक्ला की पत्नी दीप्ति शुक्ला रविवार को शाहजहांपुर आने के लिए लखनऊ के आलमनगर रेलवे स्टेशन पर आईं थी। वह टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस की बोगी में सवार हो रहीं थी। ट्रेन में चढ़ते समय उनका पर्स अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। ट्रेन में पहुंचने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
शाहजहांपुर में ट्रेन आने पर उन्होंने जीआरपी थाने में तहरीर दी। बताया कि पर्स में चार जोड़ी चांदी की पायल, चांदी के बिछुए, सोने की झुमकी, पांच हजार रुपये व मोबाइल फोन था। जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि केस को लखनऊ ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन

-
डंडा मारकर ट्रेन यात्री का मोबाइल छीना
हरदोई जिले के कोतवाली के महोलिया शिवपार विकासनगर निवासी प्रशांत दीक्षित ने 12 नवंबर को जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि 24 अक्तूबर को पिता के साथ बरेली से हरदोई जाने के लिए बरेली बनारस एक्सप्रेस में सवार हुए थे। जनरल कोच में शाहजहांपुर स्टेशन से करीब 250 मीटर पहले ट्रेन धीमी हुई। वह ट्रेन के गेट पर खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी किसी व्यक्ति ने डंडा फोन पर मारा। इसके बाद चार व्यक्ति फोन उठाकर भाग गए। मोबाइल में 1140 रुपये भी थे। इंस्पेक्टर जीआरपी अनिल कुमार ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें