रोजा। क्षेत्र के बरतारा गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग से 150 मीटर दूर सीतापुर की ओर जाने वाली लाइन पर मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे एक महिला का शव पड़ा मिला। क्षतविक्षत शव को देख भीड़ लग गई।
स्टेशन मास्टर भूदेव कुमार की सूचना पर रोजा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि महिला की मौत प्रथमदृष्टया ट्रेन से टकराने से होना प्रतीत हो रही है। महिला की उम्र 40 से 50 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही हैं। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद