मीरानपुर कटरा। क्षेत्र के समधाना गांव निवासी जितेंद्र कश्यप की पत्नी ललिता (27) की मंगलवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। निगोही थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर चकौरा निवासी पिता रामकिशोर कश्यप ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की।
उन्होंने बताया कि बेटी ललिता की शादी मई 2018 में जितेंद्र कश्यप के साथ की थी। बेटी की एक बेटी व दो बेटे हैं। मंगलवार की शाम चार बजे उन्हें बेटी की मौत की सूचना मिली । सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि प्रथमदृष्टया महिला के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। परिवार के लोग खेत पर धान काटने के लिए गए हुए थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद