फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
मृतका ममता का फाइल फोटो।
विज्ञापन
जलालाबाद। क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर चक निवासी ममता (28) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार शाम उनका शव कमरे में कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम ममता की पति राहुल से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इस दौरान सास ने भी कुछ कह दिया। इसके बाद राहुल घर से बाहर चला गया, जबकि उसकी मां भी दूसरे काम में लग गई। शाम करीब चार बजे राहुल घर लौटा और कमरे में गया तो ममता का शव फंदे से लटका देखा।
उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। जानकारी पर ममता के मायके वाले भी आ गए। मृतका की मां रेखा देवी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और जांच-पड़ताल की। परिजनों के मुताबिक ममता की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। उसके दो बेटे हैं। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि पति और सास से कहासुनी की बात सामने आई है। मौत का सही कारण पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें