मिर्जापुर। क्षेत्र के पिड़रा गांव निवासी 35 वर्षीय रामा देवी की रविवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गईं। उनका शव बरामदे में कुंडे से फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
परिजनों के अनुसार, सात माह पूर्व धर्मेंद्र यादव ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी। तब से उनकी पत्नी रामा देवी सास-ससुर के साथ रहती थीं। सुबह नहाने के लिए पास में ही बने अपने घर में चली जाती थी। परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह अपनी सास से नहाने की बात कहते हुए घर गई। काफी देर वापस नहीं आई तो उनकी सास घर गई। देखा कि रामा देवी बरामदे में छत के कुंडे से लटकी हुई थी। उनके गले में साड़ी का फंदा पड़ा हुआ था। परिजन महिला को लेकर अस्पताल गए। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। संवाद