फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पति से विवाद के बाद फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
मृतका शीलू का फाइल फोटो।
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। गांव एलमनगर निवासी शीलू (26) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक, कांवड़ लेकर जा रहे पति से शीलू का विवाद हुआ था। इसके बाद उसका शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि राहुल पत्नी शीलू के साथ हरियाणा के पानीपत में रहकर मजदूरी करता था। 14 अगस्त को दंपती घर आए थे। इस बीच राहुल दो बार कांवड़ लेकर गोला गया। बृहस्पतिवार को राहुल फिर कांवड़ ले जाने की बात कह रहा था। शीलू ने अपनी तबीयत खराब होने की बात कहते हुए उसे रोका। इस पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। कुछ देर बाद राहुल घर से चला गया।
दोपहर में शीलू के डेढ़ वर्षीय बेटे के लगातार रोने पर परिवार की एक महिला मकान में गई तो वहां शीलू का शव कमरे में दुपट्टे से लिंटर के कुंडे से लटका मिला। उसका मायका हरदोई के थाना पचदेवरा के गांव जमालपुर में है। शादी को करीब चार साल हुए थे। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि कांवड़ ले जाने को लेकर दंपती में विवाद होने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें