फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पति के पकड़े जाने पर किया महिला के शव का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। रुद्रपुर (उत्तराखंड) में बंडा के गांव नटिउरा निवासी 35 वर्षीय पुत्री पूजा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार करने से मना करने पर बंडा पुलिस ने रुद्रपुर पुलिस से बात की। मृतका के पति के पकड़े जाने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पिता छविनाथ सिंह ने बताया कि पुत्री की शादी 14 वर्ष पूर्व तिलहर के गांव बतलिया व वर्तमान में उत्तराखंड के रुद्रपुर के मोहल्ला खेड़ा में रह रहे राजपाल से की थी। दामाद बेटी के साथ मारपीट करता था। आरोप है कि 18 नवंबर की रात पुत्री की मौत की सूचना आई। आरोप है कि पुत्री की हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया। पोस्टमाॅर्टम के बाद घर लाए गए शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। तब पुलिस ने समझाकर शव का अंतिम संस्कार कराया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि रुद्रपुर पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है। रिपोर्ट रुद्रपुर में दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें