शाहजहांपुर। बंडा पुलिस ने एक महिला का गुम हुआ बैग उसे खोजकर लौटा दिया।
बृहस्पतिवार को लखीमपुर खीरी जिले के थाना पलिया क्षेत्र की शोभा बस स्टैंड से एक इको वैन पर बैठकर अपनी रिश्तेदारी में बंडा के बिरहना गांव में शादी समारोह में शामिल होने आ रहीं थीं। पूर्वाह्न करीब 11 बजे बिलसंडा मार्ग पर मंदिर के पास वह वैन से उतर गईं, लेकिन उनका बैग वैन में ही छूट गया।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम लगाई। एक घंटे में बैग बरामद कर महिला को लौटाया। महिला ने बैग खोलकर देखा तो सारा कीमती सामान सुरक्षित था। महिला व परिवार के लोगों ने पुलिस की प्रशंसा की है। संवाद