फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: न्यूनतम तापमान में आया उछाल, बादल छाए रहने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान बढ़ गया है। दिन में पछुआ हवा के असर से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई। वायुदाब गिरने से बादल छाए हुए हैं। शुक्रवार सुबह बादल छंटने के आसार बन रहे हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 12 मिलीबार गिरा हुआ है। इसके असर से बादल छाए हुए है। पछुआ हवा चल रही है। इससे शुक्रवार सुबह तक बादल छंटने के आसार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें