फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रक्षाबंधन पर थाने पहुंची महिला, पति पर भाभी को ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। बिरसिंहपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव की महिला शुक्रवार शाम थाने पहुंची। उसने पति पर अपनी सगी भाभी को ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि पति का उसकी भाभी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि मंगलवार शाम करीब छह बजे पति उसकी भाभी को घर से लेकर चला गया। महिला के मुताबिक, घटना के बाद वह शिकायत करने के लिए घर से निकलना चाहती थी, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उसे बाहर नहीं निकलने दे रहे थे।
शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व के दौरान मौका मिलने पर वह थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि महिला ने पति पर भाभी को ले जाने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें