तिलहर। कलक्टरगंज उर्फ खरगापुर में सोमवार को मामूली विवाद में राकेश पर उनकी पत्नी ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। राकेश को बेहोशी की हालत में सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है, लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
सूचना पाकर गांव पहुंचे बिरसिंहपुर पुलिस चौकी के प्रभारी दरोगा प्रदीप कुमार को राकेश के पुत्र अजीत और अतुल ने बताया कि उनकी मां दिल्ली में नौकरी करती हैं। सोमवार को वह दिल्ली जाने की तैयारी कर रही थीं। पिता ने वहां जाने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होने पर मां ने पिता पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सीओ इशिका सिंह के अनुसार तहरीर मिलने पर साक्ष्य के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के बयान लिए जाएंगे। संवाद