फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सांड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। गुलामखेड़ा गांव में सोमवार की रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहीं राम अवतार की पत्नी राममूर्ति देवी को गांव में घूम रहे सांड़ ने हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। घरवालों ने उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए 108 नंबर डायल करके एंबुलेंस बुलाई। परिजन उन्हें एंबुलेंस में बैठा पाते कि इसी दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि इस मामले में परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है। राममूर्ति देवी के पति का पहले ही निधन हो चुका है। वह अपने पीछे पुत्र विमलेश, विपिन और पुत्री नानू को रोता-बिलखता छोड़ गईं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें