फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूटकेस में मिले महिला के शव की शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। बहगुल नदी में सूटकेस में मिली महिला के शव की शिनाख्त शाहजहांपुर में थाना रेती निवासी कृष्ण बिहारी पाठक ने अपनी बेटी पूजा पाठक के रूप में की है। महिला का फौजी पति अभी फरार है, पुलिस उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पूजा पाठक (28) की शादी करीब सात साल पहले क्षेत्र के गांव चकचन्द्रसेन निवासी रिटायर्ड फौजी रामलड़ैते के सबसे छोटे बेटे राहुल पाठक के साथ हुई थी। राहुल भी फौज में है और इन दिनों चंडीगढ़ में तैनात है। करीब एक सप्ताह पहले छुट्टी पर आने के बाद राहुल पूजा की विदा कराकर लाया था। शुक्रवार को अखबार में खबर देखकर कृष्ण बिहारी मोर्चरी पहुंचे थे। उनका आरोप है कि दामाद रुपयों की मांग को लेकर पूजा को प्रताड़ित करता था। विदा के बाद से उनकी बेटी से बात नहीं हुई चार दिन पहले उन्होंने बेटी को फोन लगाया तो स्विच ऑफ था। दो-तीन बार दामाद को फोन लगाया तो उसने बाजार में होने का बहाना बनाकर बेटी से बात नहीं कराई और लॉक डाउन के कारण वह पहुंच नहीं सके। बताया कि पूजा के कोई संतान नहीं है। 31 मार्च को बेटा हुआ था लेकिन दूसरे ही दिन मौत हो गई। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि मामले को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। अभी मृतका के मायके वालों से बात नहीं हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं मिली है। मृतका की ससुराल में भी कोई नहीं मिला है।
मंझले बेटे की गोली लगने से हुई थी मौत
रामलड़ैते के तीन पुत्रों में सबसे बड़ा योगेश परिवार सहित कानपुर में रहकर नौकरी करता है जबकि दो बेटे फौज में थे। उनके मंझले बेटे विपिन पाठक की 27 जनवरी की रात घर में ही अपनी लाइसेंसी पिस्टल की गोली लगने से मौत हो गई थी। घरवालों ने पिस्टल साफ करते समय अचानक हुए फायर से मौत हो जाने की बात कहकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें