फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरक्षक संघ की महिला कार्यकताओं ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

विज्ञापन
शाहजहांपुर में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने जाती राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ की महिला पदाधिकारी । ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गाजियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर पर गाय की हत्या के बाद हुई मुठभेड़ के मामले में वहां के प्रभारी निरीक्षक को निलंबित करने के विरोध में राष्ट्रीय गोरक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ की कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर पुलिस इंस्पेक्टर का निलंबन रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि लोनी के पूर्व प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र त्यागी ने कुछ दिन पहले गो हत्या की घटना में लिप्त आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी। बचाव में पुलिस टीम ने फायरिंग की तो कई आरोपी घायल हो गए। इसके बाद वहां के एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक को पहले स्थानांतरित और फिर निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ यह कार्रवाई सपा विधायक द्वारा गलत तरीके से बनाई गई वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल करने पर की गई।
संगठन की जिलाध्यक्ष रीना सक्सेना ने कहा कि गो हत्यारों को सपा विधायक का खुला संरक्षण प्राप्त है। इसलिए प्रभारी निरीक्षक का निलंबन रद्द कर निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों पर कार्रवाई की जाए, अन्यथा संगठन आंदेलन जारी रखेगा। ममता तिवारी, मालती राठौर, ज्ञानू पांडेय, सुनीता गुप्ता, रेनू देवी, आशा तिवारी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें