फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अल्हागंज में कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति-दो बेटे घायल

विज्ञापन
अल्हागंज में हादसे में घायल गुरमीत और दलजीत। संवाद
विज्ञापन
अल्हागंज। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे के हुल्लापुर चौराहा के पास रूपापुर मार्ग पर बृहस्पतिवार को सुबह हुए हादसे में कंटेनर की टक्कर लगने से बाइक पर सवार सोनवती की मौके पर ही मौत हो गई और उसके पति रामसनेही और दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर अपने कब्जे में लेने के साथ ही उसके चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के कादरी गेट थानांतर्गत गांव पांचाल घाट गढ़ा निवासी रामसनेही अपनी ससुराल हरदोई के आंझी क्षेत्र के गांव धर्मपुर गए थे। बृहस्पतिवार को वह अपनी पत्नी 30 वर्षीय सोनवती और दोनों बेटों दलजीत और गुरमीत के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे वह रूपापुर मार्ग पर हुल्लापुर चौराहे के पास पहुंचे। इसी दौरान पीछे से आया एक तेज रफ्तार कंटेनर उनकी बाइक से टकरा गया। लोगों ने जब तक पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस बुलाई, सोनवती की मौत हो गई।
पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल भेजा। हिरासत में लिए गए कंटेनर के चालक से पुलिस थाने में पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहींं मिली है। उन्होंने बताया कि कंटेनर के चालक से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें