फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां इंजन के पट्टे में साड़ी फंसने से महिला की जान गई

विज्ञापन
पुवायां के गांव ककरौआ जप्ती निवासी रामबेटी का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
पुवायां। इंजन चलित मशीन से चारा काटने के दौरान साड़ी पट्टे में फंसने से गांव ककरौआ जप्ती निवासी रामबेटी (46) की मौत हो गई।
विज्ञापन

रामबेटी के पति रामनरायन इंजन से मशीन चलाकर चारा काट रहे थे। पास में खड़ी रामबेटी की साड़ी अचानक इंजन के पट्टे में फंस गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पति ने इंजन बंद कर उन्हें पट्टे से निकाला और सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। रामबेटी के चार बेटियां खुशबू, चांदनी, रंगोली और मुस्कान तथा दो बेटे जितिन और अमर हैं। खुशबू की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था।

पुवायां के गांव ककरौआ जप्ती निवासी रामबेटी का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें