खुटार (शाहजहांपुर)। विपिन की संदिग्ध हालात में मौत के बाद दर्ज हत्या की रिपोर्ट में एक नामजद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपी अभी पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
विपिन की एक नवंबर को पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। विपिन के पिता रामकिशोर दीक्षित ने गांव के ही कुलदीप उर्फ मोनू, तरुण शुक्ला, संजय शुक्ला और विवेक शुक्ला के खिलाफ मारपीट करने और जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गिरफ्तारी न होने पर विपिन की पत्नी दामिनी ने चार नवंबर को घर के कमरे में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की थी।
सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर खुटार मैलानी रोड पर बाबा चौराहा के पास नामजद संजय शुक्ला को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। मामले में विवेचना और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। संवाद