फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कंटेनर की टक्कर लगने से महिला की मौत, पति घायल

विज्ञापन
पूजा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र बेलामई गांव निवासी पूजा (32) की मंगलवार दोपहर मिर्जापुर थाना क्षेत्र के तारापुर गांव के पास कंटेनर की टक्कर लगने से मौत हो गई। बाइक चला रहे उनके पति रनवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे बदायूं-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर तारापुर गांव के पास हुआ। बाइक सवार दंपती कहीं जा रहे थे। इस बीच फर्रुखाबाद की ओर से तेज रफ्तार आए कंटेनर की टक्कर लगने से बाइक पर सवार पूजा उछलकर दूर जा गिरी। रनवीर भी बाइक समेत काफी दूर जा गिरे।
हादसे को देख लोगों की भीड़ गई। पुलिस को सूचना दी गई। अस्पताल ले जाने से पूर्व महिला ने दम तोड़ दिया। इस बीच पहुंची पुलिस ने महिला के पति को जरियनपुर सीएचसी भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। साथ ही पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया। चालक की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें