फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पति ने मायके जाने से रोका, बेटी को पुल पर खड़ा कर शारदा नहर में कूद गई महिला

Sun, 05 Jul 2026 06:15 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में एक महिला ने शारदा नहर में छलांग लगा दी। वहां मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला। महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
महिला के पिता से जानकारी करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में पति द्वारा मायके जाने से रोके जाने पर एक महिला ने अपनी बेटी के सामने शारदा नहर में कूदकर जान देने का प्रयास किया। हालांकि, पुल पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत बचा लिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


निगोही थाना क्षेत्र के गनपतपुर गांव की 35 वर्षीय मधुबाला ने रविवार को नवाबपुर गंगा के पास शारदा नहर में छलांग लगाई थी। उसे तुरंत पुवायां सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

मधुबाला के पिता संतकुमार सीएचसी पहुंचे और बेटी को इलाज के लिए शाहजहांपुर ले गए। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि महिला की बेटी से बात की गई है। बेटी ने माता-पिता के बीच विवाद होने की जानकारी दी है। पुलिस परिजनों से आगे की जानकारी ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें