फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज क्रासिंग पर ट्रेन की चपेट में आई महिला, गंभीर

Fri, 26 Feb 2016 09:07 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज रेलवे क्रासिंग पर करते समय शुक्रवार की सुबह केंद्रीय विद्यालय नंबर दो के उप प्रधानाचार्य दीपक कुमार की 35 वर्षीय पत्नी सोनी ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उनके दोनों पैर कट गए। जीआरपी ने घायल महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दीपक कुमार स्कूल में कैंपस बने आवास में रहते हैं। सुबह उनकी पत्नी सोनी कचहरी के पास किड जी स्कूल में बेटे देवेश की फीस जमा करने के लिए घर से निकली थीं। रोडवेज रेलवे क्रासिंग पार करते समय वह पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने घायल को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। सोनी के पास मिले मोबाइल से उनके पति को सूचना दी गई। हादसे की खबर लगते ही केंद्रीय विद्यालय स्कूल के शिक्षक अस्पताल पहुंच गए।  हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें