मां-बेटे की मौत के बाद घर में जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर गंगा में बच्चों में हुए विवाद के बाद पंकज अग्निहोत्री की पत्नी आरती देवी (32) ने दस वर्षीय इकलौते बेटे प्रतीक को सल्फास का पाउडर खिलाकर खुद भी खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर दोनों को सीएचसी ले जाया गया, वहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाते समय दोनों की मौत हो गई।
खेतीबाड़ी करने वाले पंकज के पास उनकी भांजी सुष्मिता रहती है। सुष्मिता के ही साथ प्रतीक बंडा के गुरु तेग बहादुर स्कूल में पढ़ाई करता था। मंगलवार शाम करीब सात बजे किसी बात पर सुष्मिता और प्रतीक में झगड़ा हो गया। इसे लेकर पंकज और पत्नी आरती में विवाद हो गया। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि विवाद शांत हुआ देखकर पंकज बंडा में रामलीला मेला देखने चले गए। रात करीब आठ बजे नाराज आरती ने बेटे प्रतीक को सल्फास मिला भोजन खिला दिया। फिर खुद भी खा लिया।