फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दूसरे समुदाय की युवती को जबरन साथ ले जाने वाले युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव में पुलिस बल तैनात

Wed, 22 Oct 2025 07:00 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के गांव सफ्तयारा में मंगलवार शाम एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर भाग गए। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
मौके का निरीक्षण करते एसपी राजेश द्विवेदी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में पांच साल पहले दूसरे समुदाय की युवती को जबरन साथ ले जाने वाले गांव सफ्तयारा निवासी ओमकार (30 वर्ष) की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग गए। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


खेतीबाड़ी करने वाला ओमकार करीब पांच साल पहले दूसरे समुदाय की युवती को अपने साथ ले गया था। पुलिस ने युवती को खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। ओमकार को जेल भेज दिया गया था। वह इस समय जमानत पर जेल से छूटा हुआ था। 

लाठी से सिर पर किए कई प्रहार 
पुलिस के मुताबिक युवती को जबरन ले जाने की रंजिश में मंगलवार शाम करीब छह बजे खेत पर ओमकार को आरोपियों ने घेर लिया और लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े। सिर पर लाठी के कई वार करने से ओमकार की मौत हो गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मौके पर मिले तीन गिलास और शराब का पौव्वा
वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी, सीओ सदर प्रयांक जैन भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस को मौके पर तीन गिलास और शराब का एक पौव्वा मिला। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घटना के खुलासे के लिए टीमों को लगाया है। प्रत्येक बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें