मृतक नीतिका का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
सेहरामऊ दक्षिणी। हरियाणा के सोनीपत में पति और बच्चों के साथ रहकर वहां एक फैक्टरी में नौकरी कर रही कहेलिया निवासी सुखदेव कश्यप की 32 वर्षीय पत्नी नीतिका की वहां रविवार की शाम एक हादसे में मौत हो गई। पोस्टमाॅर्टम के बाद शव गांव लाए जाने पर परिजनों ने मंगलवार को सुबह अंतिम संंस्कार कर दिया।
सुखदेव ने बताया कि वह पत्नी और बच्चों के साथ सोनीपत में रहकर वहां एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। साथ में पत्नी नीतिका भी फैक्टरी में नौकरी करती थी। रविवार की शाम करीब पांच बजे रोजाना की तरह नीतिका उनके छोटे भाई नीरज कुमार के साथ फैक्टरी के पास से ऑटो पर सवार होकर घर लौट रही थी।
इसी दौरान रास्ते में एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ऑटो पलट जाने से पत्नी गंभीर घायल हो गईं। पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा, लेकिन वहां डॉक्टर ने नीतिका को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से उसकी पुत्री मोनिका सहित पुत्र उमेश और नानू का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। संवाद