मीरानपुर कटरा। बहगुल नदी के किनारे बसे एक गांव से रविवार को दो किशोरियां संदिग्ध हालात में लापता हो गईं। रिश्तेदारियों और परिचितों में उनका कोई सुराग नहीं लगने पर दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। दोनों किशोरियों के घरवालों से तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक किशोरी की मां और दूसरी किशोरी के भाई ने पुलिस को अलग-अलग तहरीर देकर बताया कि दोनों किशोरियों की आपस में गहरी मित्रता है। रविवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे दोनों एक साथ रहस्यमय हालात में लापता हो गईं। इस बीच, एक किशोरी के परिजनों ने दूसरी किशोरी के भाई पर अपनी बेटी को गायब कर देने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर के अनुसार, प्राप्त तहरीरों के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद